Connect with us

दीक्षान्त में 26 विद्याथियों को दिए जायेंगे स्वर्ण पदकः प्रो. नेगी

हल्द्वानी

दीक्षान्त में 26 विद्याथियों को दिए जायेंगे स्वर्ण पदकः प्रो. नेगी


हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षान्त समारोह में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 26 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से नवाजा जायेगा। इस बार शिक्षा शास्त्र व राजनीतिक विज्ञान विषय में दो-दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया जायेगा। दीक्षान्त समारोह को पूर्ण सफल व भव्य बनाने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आठवें दीक्षान्त समारोह में इस बार दो पदक कुलाधिपति, तीन पदक प्रायोजित के अलावा पांच स्वर्ण पदक स्नातक व 16 स्वर्ण पदक स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इसके अलावा पांच पीएचडी के विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति द्वारा डिग्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह में सम्मलित होने के लिए 200 विद्यार्थियों को बुलाया गया है। लेकिन उन्हें विश्वविद्यालय के पृथक काउण्टर से डिग्री प्रदान की जाएंगी, इसकी तैयारी कर ली गयी है। कुलपति प्रो. नेगी ने बताया कि इस बार शिक्षाशास्त्र व राजनीतिक विषय में दो विद्यार्थियों के बाराबर-बराबर अंक आने के कारण उक्त विषयों में दो-दो विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षान्त समारोह को पूर्णरूप से सफल बनाने हेतु विश्वविद्यालय परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उच्चशिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत, केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट भी समारोह की गरिमा बढ़ायेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान कुलपति के साथ कुलसचिव प्रो. पीडी पंत व विश्वविद्यालय के निदेशक भी मौजूद थे।


Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in हल्द्वानी

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]