Connect with us

प्रदेश के मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

उत्तराखण्ड

प्रदेश के मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

प्रदेश के मृतक पत्रकारों के आश्रितों को सरकार 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी. पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को सीएम पुष्कर धामी का अनुमोदन मिल गया है. इसके अलावा गंभीर बीमार पत्रकारों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के लिए बनी समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है. 29 अप्रैल 2023 को समिति की बैठक में उत्तराखंड संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर विचार के बाद मृतक नौ पत्रकारों के आश्रितों को 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी.

इसके अलावा एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रुपये की आर्थिक सहायता के प्रस्ताव पर सहमति बनी है, जिस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दिया है. तीन प्रकरणों पर पेंशन के लिए भी अनुमोदन मिला है, जबकि छह प्रकरण अपूर्ण मिले हैं. इनमें से एक प्रस्ताव को फिर से प्रस्तुत करने का सुझाव दिया गया है. अगली बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]