Connect with us

उत्तराखंड में स्थित सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 11अक्टूबर को शीतकालीन के लिए बंद।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में स्थित सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 11अक्टूबर को शीतकालीन के लिए बंद।

चमोली – उत्तराखंड में स्थित सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 11अक्टूबर को शीतकालीन के लिए बंद होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

हेमकुंड साहिब के द्वार शीतकालीन के लिए बंद हो जाएंगे। इसके लिए पहले हेमकुंड साहिब स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का पाठ शुरू होगा फिर इसके गुरुग्रंथ साहिब का हुक्मनामा लिया जाएगा।

उसके बाद इस साल की अंतिम अरदास होगी। पवित्र गुरुग्रंथ साहिब का हुकुमनामा लिया जाएगा और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से आए विशेष बैंड की धुन के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में दरबार साहिब से सचखंड साहिब (गर्भग्रह) में लाया जाएगा।

बताया जा रहा है अब तक श्री हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में 160800 तीर्थयात्री पवित्र सरोवर में डुबकी व दर्शन कर चुके हैं। आए दिन हजारों की संख्या में इन दिनों हेमकुंड साहिब में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। यात्रा के लिए पैदल यात्रा मार्ग में सुधार किया गया है तथा मूलभूत सुविधाओं जैसे कि शौचालय, शेड, बेंच, रेलिंग इत्यादि का और निर्माण किया गया है।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]