Connect with us

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने निकाला कैम्पस से गौचर तिराहे तक जुलूस ।द्वाराहाट विधायक का फूंका पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग 109पर ,करी नारेबाजी ।

उत्तराखण्ड

द्वाराहाट इंजीनियरिंग कालेज के छात्रों ने निकाला कैम्पस से गौचर तिराहे तक जुलूस ।द्वाराहाट विधायक का फूंका पुतला राष्ट्रीय राजमार्ग 109पर ,करी नारेबाजी ।

द्वाराहाट विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान में विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट द्वारा किए गए गाली गलौज और अभद्र वार्ता के चलते जहां संस्थान के निदेशक कृष्णकांत सिंह मेर द्वारा विधायक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है वही संस्थान के तमाम छात्र-छात्राओं ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कैंपस और कैंपस से बाहर गोचर तिराहे पर विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कार्यक्रम किया मदन बिष्ट चोर है द्वाराहाट विधायक चोर है।

और साथ ही विधायक को जेल भेजो जैसे नारे लगाते हुए यह सभी छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 109 को भी कुछ समय के लिए बाधित करते हुवे सड़क पर नारेबाजी करते हुवे बैठ गए।और पुलिस प्रशासन के समझने पर पुलिस के खिलाफ ही नारेबाजी करने लगे।जब निदेशक का फोन आया तो छात्रों ने सड़क पर जाम खोला मगर सभी छात्र काफी अक्रोशित नजर आ रहे थे पुतला दहन के बाद पुतले को लात मारकर गिरा दिया और अपना गुस्सा जाहिर करने लगे।छात्र छात्राओं का कहना है कि जब तक विधायक को दंडित नहीं किया जाता तब तक हम इसी प्रकार धरना जुलूस करते रहेंगे।

Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]