Connect with us

उत्तराखंड से इस सांसद को बनाया जाएगा मोदी सरकार में मंत्री, इस बार अजय भट्ट का नाम रह गया पीछे ?उत्तराखंड से तीन सौ प्रमुख लोग पहुंचे दिल्ली ।।

राष्ट्रीय

उत्तराखंड से इस सांसद को बनाया जाएगा मोदी सरकार में मंत्री, इस बार अजय भट्ट का नाम रह गया पीछे ?उत्तराखंड से तीन सौ प्रमुख लोग पहुंचे दिल्ली ।।

तीसरी बार मोदी मोदी की गूंज : मोदी का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली – नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। साथ ही उनके नए मंत्रिमंडल के सदस्य भी शपथ लेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति होंगे।

वहीं मोदी के साथ मंत्री के रुप में शपथ लेेने वाले सांसदों को भी फोन कॉल आने शुरू हो गए हैं। पीएम मोदी आज शाम तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले रहे हैं। सूत्रों का मानना है कि अमित शाह के साथ भाजपा नेता राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रह्लाद जोशी, को मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।

अनिल बलूनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मिल सकता है स्थान

वहीं उत्तराखंड से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। एनडीए सरकार के आज रविवार को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही बलूनी का नाम मंत्रिमंडल के लिए तेजी से चल रहा है।अनिल बलूनी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के पीछे उनकी शीर्ष नेतृत्व से नजदीकी को वजह माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गौचर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस बात के स्पष्ट संकेत दिए थे कि गढ़वाल के मतदाता केवल सांसद ही नहीं चुन रहे हैं। इससे तभी साफ हो गया था कि नई सरकार में बलूनी की भूमिका अहम होने वाली है।बलूनी भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख हैं। सोशल मीडिया में भी बलूनी को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर उनके समर्थक कमेंट कर रहे हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत और अजय भट्ट भी रेस में

दूसरी तरफ, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और नैनीताल सीट से दूसरी बार रिकार्ड मतों से जीते केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भटट भी मंत्रिमंडल के दूसरे प्रमुख दावेदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में उत्तराखंड से पार्टी के करीब तीन सौ नेता शामिल होंगे। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों के साथ ही प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, लोकसभा विस्तारक, प्रभारी और संयोजक शामिल हैं।

अच्छे प्रदर्शन से राज्य को फ़ायदा

देश के कई राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत रूप से कमजोर रहा है। लेकिन राज्य से पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में पार्टी के अधिकांश पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page