हल्द्वानी
हल्द्वानी में दो सड़क हादसे : 5 वर्षीय किशोरी और महिला की मौत !
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/03/Ad-DPS.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_20240425_204036-652x1024.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Screenshot_2024-04-26-15-34-31-80_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
हल्द्वानी : नैनीताल जिले के गौलापार और कालाढूंगी में हुए दो अलग- अलग हादसों में महिला और स्कूली बच्ची की मौत हो गई।पहली घटना गौलापार में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हुई है। वहीं कालाढूंगी में प्रिंसिपल की कार के चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। ये सड़क हादसे गौलापार और कालाढूंगी इलाकों में हुए हैं।
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240426-WA0316-926x1024.jpg)
पहला हादसा गौलापार इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि महिला ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर भूसा लेने जा रही थी। इस दौरान महिला ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे जा गिरी। उसे गंभीर चोटें आईं वहीं स्थानीय लोग महिला को
अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई
है।
वहीं दूसरी घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कूल बस से उतरकर रोड पार कर रही पांच वर्षीय छात्रा कुमारी कृष्णा की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा चेतना स्कॉलर्स एकेडमी देवीरामपुर में पढ़ती थी। दोहनिया गांव के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र बिनवाल ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे कि दोहनिया के पास स्कूल बस से उतरते समय सड़क पार कर रही 5 वर्षीय बच्ची उनकी कार की चपेट में आ गई।
और अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई,वहीं घटना से बच्ची के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq.jpeg)
![Ad](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/06/Ad-Kedarq-2.jpeg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2024/04/Ad-InspirationSchool.jpg)
![](https://pratipakshsamvad.com/wp-content/uploads/2023/02/PratipakshSamwad_logo1.png)