Connect with us

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी, बयान पर जताया खेद!

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मांगी माफी, बयान पर जताया खेद!

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने हालिया बयान को लेकर उठे विवाद के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान में प्रयुक्त किसी शब्द या अभिव्यक्ति से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें इसका गहरा खेद है और वे इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं।

महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति, छात्र या समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और यदि इससे किसी को दुख पहुंचा है तो वे इसके लिए खेद व्यक्त करते हैं।

गौरतलब है कि उनके बयान के बाद विपक्षी दलों और छात्र संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई थी तथा सार्वजनिक माफी की मांग की थी। इसके बाद महेंद्र भट्ट ने अपना स्पष्टीकरण जारी करते हुए माफी मांगी।

राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हैं और अब सभी की नजर विपक्ष तथा छात्र संगठनों की अगली प्रतिक्रिया पर बनी हुई है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]