Connect with us

पत्नी को आता था किसी दूसरे युवक का फोन, पति को चला पता तो पत्नी ने पति को ही इस मार डाला ।।

बाजपुर

पत्नी को आता था किसी दूसरे युवक का फोन, पति को चला पता तो पत्नी ने पति को ही इस मार डाला ।।

पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

बाजपुर – मोहल्ला सुभाषनगर में दंपती के बीच विवाद हुआ तो नाराज पत्नी ने तवे और लकड़ी की फंटी से हमला कर पति की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी चंद्रप्रकाश और उसकी पत्नी कंचन के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। नाराज कंचन ने तवे और लकड़ी की फंटी से चंद्रप्रकाश के सिर पर पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी के पास आता था किसी युवक का फोन पति को इसका चल गया था पता।

बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने अपने ससुर शंकर से कहा कि पति को कुछ हो गया है। परिजनों ने जाकर देखा तो चंद्रप्रकाश के नाक और सिर से खून बह रहा था। शंकर ने पुलिस को दी तहरीर मेंबताया कि उसकी बहू के पास एक युवक का फोन आता है। चंद्रप्रकाश को इसका पता चल गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था।

Ad Ad

More in बाजपुर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page