Connect with us

बिना पूछे बेच दी 10 बकरी तो पानी में डूबा कर साथी को ही मार डाला , मामले का खुलासा ।।

थराली

बिना पूछे बेच दी 10 बकरी तो पानी में डूबा कर साथी को ही मार डाला , मामले का खुलासा ।।

भजन राम की मौत का खुलासा

थराली- थराली पुलिस ने किया ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा जी हां ऐरठा गांव के भजन राम की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार बकरी का पैसा नहीं चुकाने के चलते भजन राम को तालाब में डुबोकर मार दिया गया। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर गदेरे में मिला

पुलिस के अनुसार छह मई को देवाल ब्लॉक के ऐरठा गांव के भजन राम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर गदेरे में मिला था। भजन राम के बेटे भवान राम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि छह मई को उसके पिता पास के ही एक गांव में शादी समारोह में गए थे।उनके साथ तीन लोग और थे। भवान राम ने पिता की हत्या की आशंका जताई थी।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने बताया कि थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत ने मामले की जांच की और मौड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र दिलीप सिंह से पूछताछ की।पूछताछ में दिलीप ने हत्या की बात कबूली। थानाध्यक्ष ने बताया कि महेंद्र सिंह और भजन राम साथ में बकरियां चराते थे। तीन साल पहले भजन राम ने महेंद्र सिंह से बिना पूछे 10 बकरियां बेच दी थी।

महेंद्र ने भजनराम को गदेरे में धक्का दिया था

महेंद्र बार-बार इसका पैसा मांग रहा था। छह मई को महेंद्र और भजनराम ने साथ में शराब पी।इसके बाद महेंद्र ने भजनराम को गदेरे में धक्का दे दिया। महेंद्र ने कुछ देर तक भजनराम को पानी में दबाकर रखा। जिससे भजनराम की मौत हो गई। थानाध्यक्ष पंत ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्याययिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Ad Ad

More in थराली

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page