Connect with us

पुष्कर धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव।

उत्तराखण्ड

पुष्कर धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव।

देहरादून- 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि धामी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

इसके बाद जीत की हैट्रिक लगाएगी।मीडिया से बातचीत में अध्यक्ष भट्ट ने सोशल मीडिया में चल रहीं अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उनके नेतृत्व में ही पार्टी 2027 के विस चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाएगी।

वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री को रिक्त पांच पदों को लेकर पार्टी की तरफ से अवगत कराया गया है। जिस पर स्वयं मुख्यमंत्री ने उचित निर्णय का भरोसा दिलाया है। शीघ्र केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में कैबिनेट का विस्तार होगा।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]