Connect with us

भीमताल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों का 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन।

नैनीताल

भीमताल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों का 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन।

भीमताल- राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान 2023-24 विकास खण्ड सभागार भीमताल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं रेखीय विभागों के कार्मिकों का 3 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का समापन ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट पंचायती राज अधिकारी नैनीताल सुरेश बैनी, खंड विकास अधिकारी के.एन. शर्मा नोडल अधिकारी कैलाश गिरी गोस्वामी, सहायक विकास अधिकारी, महेश्वरी सिंह अधिकारी सहायक खण्ड विकास अधिकारी, राजकीय ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक कैलाश गिरी गोस्वामी सहायक विकास अधिकारी, दर्पण समिति अल्मोड़ा की ओर से संस्था की संस्थापक विभु कृष्णा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में सतत विकास के 17 लक्ष्यों पर और क्षेत्र पंचायत विकास योजना में सतत विकास की 9 थीमो पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। भीमताल में पंचायत प्रतिनिधियों एवं रेखीय विभागों का दर्पण समिति अल्मोड़ा की ओर से संस्था की संस्थापक विभु कृष्णा ने सफल कहानियों और प्रयोगात्मक गतिविधियों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों का क्षमता विकास तो किया ही साथ ही सभी को क्षेत्र के विकास में अपनी अपनी प्रतिभागिता दर्ज करने की अपील भी की। इसके साथ ही अगले सत्र में जिले की सफल जीपीडीपी पर बने सफल गांव की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई।

जिसके बाद सभी प्रतिभागियों को टीम में बाट कर उनको विकास के लिए कार्य योजना को धरातल में उतारने के लिए समूह चर्चा और गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। मास्टर ट्रेनर विमला ने ई ग्राम स्वराज पोर्टल, थीम आधारित आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन युक्त गांव, महिला हितैषी गांव के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण में महिला प्रतिनिधियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। विगत 3 दिनों तक सभी ने बेहद तन्मयता से प्रशिक्षण में प्रतिभाग तो किया ही साथ ही प्रशिक्षण की अलग अलग खेल गतिविधियों, समूह चर्चा, फीड बैक जैसे प्रक्रियाओं में भी हिस्सा लिया।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in नैनीताल

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]