उत्तराखण्ड
द मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ भव्य वार्षिकोत्सव ‘Euphoria 2025 – नव स्पंदन’ का आयोजन
हल्द्वानी। द मास्टर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पनियाली (काठघरिया) में मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को वार्षिकोत्सव “Euphoria 2025 – नव स्पंदन” का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4 बजे मुख्य अतिथि माननीय श्री बन्सीधर भगत, विधायक—कालाढूंगी, उत्तराखंड, द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू गौड़, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी तथा श्रीमती बेला तोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नैनीताल उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, वेलकम डांस, पैरेंट्स थीम, एयर एलिमेंट्स, रेट्रो डांस, योगा थीम, सोशल मीडिया एक्ट, पद्मावती एक्ट, यूनिटी इन डाइवर्सिटी, जंक फूड एक्ट, ऑपरेशन सिंदूर, भांगड़ा, रामायण, राजस्थानी मिक्स, महाकाली एक्ट तथा उत्तराखंड फोक जैसे कार्यक्रम दर्शकों का मन मोह लेने वाले रहे।

विद्यालय की अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई तथा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। बच्चों की ऊर्जा, रचनात्मकता और शानदार मंचन ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों की खूब सराहना प्राप्त की

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन चन्दन सिंह रैकवाल एवं निदेशक श्रीमान प्रमोद सिंह तोलिया जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।
द मास्टर्स स्कूल का ‘Euphoria 2025 – नव स्पंदन’ सांस्कृतिक रंगों, पारंपरिक धरोहर और आधुनिक अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम बनकर सफल रहा।







