Connect with us

चेतक कर्मचारी गणों पर हमले का आरोपी अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

क्राइम

चेतक कर्मचारी गणों पर हमले का आरोपी अवैध तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

हरिद्वार: दिनांक 28/5/23 की रात्रि को चौकी फेरूपुर क्षेत्र अंतर्गत चेतक कर्मचारी गणों पर अर्जुन पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी कटारपुर थाना पथरी हरिद्वार द्वारा हमला किया गया जिसमें चेतक पर नियुक्त कर्मचारी गणों को चोटे आई, हमले के बाद अर्जुन फरार हो गया जिस संबंध में थाना हाजा पर अर्जुन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में थाना पथरी से अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया।दिनांक 29/5/23 की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर अर्जुन पुत्र सुरेंद्र कुमार को शाहपुर बस अड्डे से हमले में प्रयुक्त हाथ का कड़ा व एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में अलग से अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना पथरी की पुलिस टीम में उनि. वीरेंद्र नेगी चौकी प्रभारी फेरूपुर,कां रविदत, कां आदेश, SOG टीम में हे.कां सुंदर, कां वसीम मौजूद रहें।

More in क्राइम

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]