Connect with us

क्राइम – पहले पत्नी को दहेज के लिए करता था परेशान : बात नहीं बनी तो पत्नी को गला घोंटकर मार डाला ।।

क्राइम

क्राइम – पहले पत्नी को दहेज के लिए करता था परेशान : बात नहीं बनी तो पत्नी को गला घोंटकर मार डाला ।।

देहरादून में अपराध की एक बहुत बड़ी घटना सामने आई है जहां पति ने एक नवविवाहित गर्भवती पत्नी का गाला घोंटकर हत्या कर दी है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी की रहने वाली प्रतिभा शर्मा की शादी फ़रवरी में मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा उर्फ दीपू हुई थी। आरोप है कि वह अपनी पत्नी को दहेज़ को लेकर परेशान करता रहता था। रविवार रात किसी बात को झगड़ा होने पर उसने अपनी पत्नी का गाला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रतिभा शर्मा की शादी 12 फ़रवरी 2024 को प्रेम नगर थाना क्षेत्र मिट्ठी बेरी निवासी दीपक शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा से हुई थी।
दीपक एक सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी करता है उस पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह शादी के बाद से ही दहेज़ के लिए उसे परेशान करता रहता था। रविवार दो दोनों बीच झगड़ा होने पर दीपक ने प्रतिभा का गाला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह उसे लेकर हॉस्पिटल भी ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More in क्राइम

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page