Connect with us

देहरादून: बिल्डर बाबा साहनी की आत्महत्या मामले में दो लोगों अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को किया गिरफ्तार।

क्राइम

देहरादून: बिल्डर बाबा साहनी की आत्महत्या मामले में दो लोगों अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को किया गिरफ्तार।

देहरादून। नामी बिल्डर सतेंद्र साहनी आत्महत्या मामले में दून पुलिस ने अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

रेसकोर्स निवासी सतेंद्र सिंह साहनी बाबा ने शुक्रवार को लगभग 11.30 बजे सहस्त्रधारा रोड स्थित पैसिफिक गोल्फ की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

52 साल के सतेंद्र साहनी के सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने गुप्ता ब्रदर्स को गिरफ्तार कर लिया। सतेंद्र सिंह साहनी(बाबा) के पुत्र रणवीर ने राजपुर थाने में ब्लैकमेल,उत्पीड़न, धमकी व आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर 7 नेहरु रोड,डालनवाला निवासी अजय गुप्ता व अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

सतेंद्र साहनी ने सुसाइड नोट पीएम मोदी व सीएम धामी को सम्बोधित कर लिखा है। शुरुआत में अपने पुराने व नये विभिन्न प्रोजेक्ट्स का जिक् किया। इसके बाद गुप्ता ब्रदर्स से मुलाकात व प्रोजेक्ट्स में साझेदारी का जिक्र कर पूरी कहानी बयां की।

सुसाइड नोट में साहनी ने गुप्ता ब्रदर्स के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। साहनी ने यह भी लिखा कि बलजीत सोनी ने अच्छे माहौल में उनकी मुलाकात गुप्ता बंधुओं से कराई थी। गौरतलब है कि बलजीत सोनी का दून के प्रसिद्ध उद्योगपति विंडलास से भी विवाद सामने आया था। एक जमीन के घपले में विंडलास को जेल भी हुई।
इधर,प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान हुए झगड़े के बाद गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के खिलाफ सहारनपुर में मुकदमा दर्ज करवा दिया। गुप्ता ब्रदर्स दोनों प्रोजेक्ट अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे।

16 मई को सतेंद्र साहनी ने स्थानीय पुलिस को अनिल कुमार गुप्ता और अजय कुमार गुप्ता द्वारा किये जा रहे कृत्यों, धमकियों उत्पीडन और ब्लैकमेलिंग के सम्बन्ध में सूचित किया था।

इधर, सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को साहनी को थाने में बुलाया था। इसी के बाद घबराकर साहनी ने आत्महत्या कर ली। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि गुप्ता ब्रदर्स ने साहनी के बेटे व दामाद को भो फंसाने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर सतेंद्र साहनी ने आज आत्महत्याकर ली।

गौरतलब है कि गुप्ता ब्रदर्स का दक्षिण अफ्रीका में भी लंबा कारोबार रहा है। और वहां भी अन्य गुप्ता ब्रदर्स के खिलाफ भ्र्ष्टाचार के मामले चल रहे हैं।

Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page