Connect with us

पिटता रहा दरोगा देखती रही टीम ? 

क्राइम

पिटता रहा दरोगा देखती रही टीम ? 

हल्द्वानी-आम तौर पर आपने  पुलिस के हाथों चोरो को पीटते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी दरोगा को पीटते हुए देखा हैं। … जी हाँ 

आज जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वो आपको हैरान कर देगी। दरअसल हल्द्वानी के  बरहैनी रेंज केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास शुक्रवार रात वन तस्करों ने वन विभाग के गश्ती दल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। वन दरोगा को पहले लाठी से मारा। इसके बाद उसे बंधक बनाकर अपने घर ले गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वन तस्करों ने ही बरहैनी रेंज की टीम को लकड़ी तस्करी की सूचना दी। बरहैनी रेंजर ने इसकी जानकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के गश्ती दल को दी। गश्ती दल की टीम केलाखेड़ा श्मशान घाट के पास जैसे ही पहुंची तो वन तस्करों ने गश्ती दल को रोक दिया। उधर वन दरोगा को को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। यहाँ तक कि उन्हें बचाने आए दो वनकर्मियों को उठाकर झाड़ी में फेंक दिया।।

बताया जा रहा हैं कि गश्ती दल में दो महिला वन रक्षक भी मौजूद थीं… वन तस्कर जब वन दरोगा से मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने महिला वनरक्षकों से भी अभद्रता की… और महिला वनरक्षकों ने गाड़ी में छिपकर जान बचाई।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार तस्करों ने पहले से ही वन विभाग के कर्मचारियों को मारने का प्लान बनाया था!

Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

उत्तराखण्ड

गजराज की गर्जना

धर्म-संस्कृति

बसंत पंचमी 2025

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]