Connect with us

सड़क नहीं बनाने से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखण्ड

सड़क नहीं बनाने से नाराज ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विकासखंड मुनस्यारी \मनोज सिंह बोथ्याल

तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत क्वीरीजिमिया ,सांईपोलू, ढ़िमढ़िमिया आज भी एक अदद मोटर मार्ग से वंचित है।क्वीरीजिमिया के लोग तो दो बार चुनाव बहिष्कार भी कर चुके है। उसके बाद भी सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। तीनों ग्राम पंचायतों की 2285 की जनसंख्या आज भी 15 से 20 किमी पैदल चलने के लिए मजबूर है। इन गांवों में आलू, राजमा के साथ ही सब्जी का उत्पादन होता है, लेकिन सड़क नहीं होने के कारण किसानों का उत्पादन सड़क तक नहीं पहुंच पाता है। कड़ी मेहनत के बाद भी किसानो को अपने खेतीहर उत्पादों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी, लोनिवि के अधिकारियों को उक्त आंदोलन को सूचना दे दी है। उन्होंने कहा कि अब सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि भाजपा की पूर्व की पांच साल तक चली सरकार ने इस विधानसभा क्षेत्र में एक इंच भी नयी सड़क का निर्माण नहीं किया।

मर्तोलिया ने कहा कि सड़क की मांग को लेकर प्रस्तावित आंदोलन ऐतिहासिक होगा। सरकार नहीं मानी तो तीनो ग्राम पंचायतों में सामूहिक भूख हड़ताल भी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]