Connect with us

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव!

उत्तराखण्ड

जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान आज संभव!

चुनाव आयोग आज जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। धारा 370 हटाए जाने के बाद पहली बार जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव करवाए जाएंगे। इसके साथ ही हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। इसके लिए तीन बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।हरियाणा में वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म होगा। जबकि, महाराष्ट्र में 26 नवंबर को विधानसभा कार्यकाल पूरा कर लेगी। वहीं, 2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से अब तक यहां विधानसभा चुनाव नहीं करवाए गए हैं।पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 11 दिसंबर को चुनाव आयोग को निर्देश दिए थे कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर 2024 से पहले करवा लिए जाए। ऐसे में उम्‍मी है कि यहां इस तारीख से पहले चुनाव करवाए जा सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह भी 30 सितंबर से पहले J&K में 30 सितंबर से पहले चुनाव करवाने की बात कह चुके हैं।मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर के उपचुनाव की घोषणा कर सकता है। शिवराज सिंह चौहान बुधनी से विधायक थे। वे बाद में विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़कर केंद्र में मंत्री बने थे और इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से ही यह सीट खाली है। जबकि, विजयपुर सीट रामनिवास रावत द्वारा इस्‍तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page