Connect with us

अल्मोड़ा – थाने में जाकर पुलिस जवान के साथ मारपीट , पुलिस की वर्दी भी फाड़ी ! क्या है मामला ।।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा – थाने में जाकर पुलिस जवान के साथ मारपीट , पुलिस की वर्दी भी फाड़ी ! क्या है मामला ।।

अल्मोड़ा – हद हो गई भैया हद हो गई अब महिला थाने में मारपीट हो गई जी हां अल्मोड़ा महिला थाने में एक व्यक्ति ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी । यहां तक कि सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
अल्मोड़ा पुलिस के मुताबिक आरक्षी राकेश भट्ट बुधवार रात आरपीओ एनटीडी कोतवाल में तैनात थे। देर रात करीब एक बजे डीसीआर में शिकायत मिली कि महिला थाने में पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ पहुंचे हैं। पति-पत्नी के विवाद के बाद बच्चे के साथ महिला थाना पहुंचे थे, पति प्रवेश लाल निवासी सैल अल्मोड़ा हंगामा काट रहा है। इस पर आरक्षी राकेश भट्ट महिला थाने पहुंच गए। यहां महिला पति के खिलाफ शिकायत लेकर आई थी, जबकि प्रवेश लाल
गाली गलौज कर रहा था। इस पर आरक्षी ने प्रवेश लाल का समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उल्टा सिपाही को ही पीट दिया और वर्दी फाड़ दी। महिला थाने की ओर से मौके पर पुलिस बल बुलाया गया। तब जाकर आरोपी पर काबू पाया जा सका। इसके बाद आरोपी का मेडिकल कराया गया। कोतवाल जगदीश सिंह देउपा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 332, 553, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

More in अल्मोड़ा

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]