Connect with us

नंदानगर (चमोली) में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने की दिशा में बड़ा कदम

उत्तराखण्ड

नंदानगर (चमोली) में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने की दिशा में बड़ा कदम


शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर (जनपद चमोली) में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र खोले जाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस संबंध में महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौता ज्ञापन के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की ओर से माननीय कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. गिरिजा पांडेय (निदेशक, आरएसडी), प्रो. एम. एम. जोशी (अतिरिक्त निदेशक, आरएसडी) एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री पी. एस. परिहार उपस्थित रहे। वहीं शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्या शंकर ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस एमओयू के पश्चात् शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र क्रियाशील हो गया है , जिसका अध्ययन केंद्र कोड 20001निर्धारित किया गया है। शिक्षार्थी इस अध्ययन केंद्र के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

अध्ययन केंद्र की स्थापना से नंदानगर , चमोली जैसे दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीए, एमए, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।

कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अध्ययन केंद्र की स्थापना से उच्च शिक्षा तक पहुंच सुगम होगी, पलायन में कमी आएगी तथा नंदानगर क्षेत्र में शैक्षणिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]