Connect with us

वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जागेश्वर धाम पहुँचे।

उत्तराखण्ड

वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जागेश्वर धाम पहुँचे।

गणेश पाण्डेय,दन्यां।

वालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को जागेश्वर धाम पहुँचे। नाम में स्थित विभिन्न मंदिरों में उन्होंने पूजा अर्चना कर जागेश्वर धाम की परिक्रमा की। उन्होंने जागेश्वर धाम को आध्यात्मिक व पौराणिक स्थल बताते हुए कहा कि यहां आकर दिव्य अनुभूति और आत्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने इस क्षेत्र को हरे भरे पेड़ों से घिरा हुआ अनुपम स्थल बताया। अक्षय कुमार ने यहां दोबारा आने की इच्छा जताई।
रविवार को फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार सुबह हेलीकॉप्टर से 6 बजकर 40 मिनट में गरुडाबाज हेलीपैड पहुँचे। वहां से वह सीधे जागेश्वर मंदिर धाम पहुँचे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की।

मंदिर में कई भक्त पहुँचे थे। उन्हें देखकर वह उनके करीब जाने की कोशिश करने लगे। लेकिन पूजा के दौरान किसी को उनके करीब नही जाने दिया गया। पूजा पूरी होने के बाद वह मंदिर समिति के लोगों से मिले और जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह यहां दुबारा जरूर आएंगे। इस अवसर पर उनके साथ फोटो खींचने और सेल्फी लेने वालो की होड़ मच गयी।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]