Connect with us

प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा निर्दोष नागरिक की पिटाई की निंदा धीरेंद्र प्रताप ने अग्रवाल को कि मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग।

उत्तराखण्ड

प्रेमचंद्र अग्रवाल द्वारा निर्दोष नागरिक की पिटाई की निंदा धीरेंद्र प्रताप ने अग्रवाल को कि मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग।

श्रीनगर गढ़वाल – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा एक व्यक्ति की सार्वजनिक पिटाई किए जाने की कड़ी निंदा की है ।
धीरेंद्र प्रताप ने इसे तानाशाही का जीता जागता सबूत बताते हुए प्रेमचंद अग्रवाल के विरुद्ध पुलिस द्वारा एफ आई आर दर्ज किए जाने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रेमचंद अग्रवाल को उनकी इस गैर जिम्मेदाराना हरकत के लिए उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग की है।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि मंत्री का पद जनता के लिए एक आदर्श का स्थान होता है और वह वीआईपी कहलाते हैं अगर वह इस वीआईपी पद की गरिमा को तोड़ते हैं और अपने हदो से बाहर जाते हैं तो उनके विरूध निश्चित तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए।
धीरेंद्र प्रताप ने इसे उत्तराखंड के इतिहास का काला दिन बताया और प्रेमचंद अग्रवाल से अपने इश्क घटिया कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगे जाने की भी मांग की है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]