Connect with us

जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाया था करंट: चपेट में खुद आने से दो की मौत ।।

ऊधमसिंहनगर

जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाया था करंट: चपेट में खुद आने से दो की मौत ।।

करंट लगने से दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर– ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में शनिवार देर रात फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार से करंट लगने से दर्दनाक हादसा हो गया । करंट लगने से दो की मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। दोनों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

दो मौतें होने से गांव में मातम

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव के किसान शेर सिंह के खेत में सुदूरवर्ती गांव चंडीपुर निवासी राजबिहारी राय (55) बटाई पर काम करता था। अभी उसने चार एकड़ में बे-मौसमी धान की फसल लगाई है। बताया जा रहा है कि खेत में वह शनिवार रात को ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई कर रहा था।इसी दौरान वो अपने गांव के ही मनीपद मंडल (50) को लेकर खेत का निरीक्षण करने चला गया। इसी दौरान वो खेत में जानवरों से फसल के बचाव के लिए लगाए गए करंट के तार की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक दिन में एक साथ दो मौतें होने से गांव में मातम पसर गया है।

Ad Ad

More in ऊधमसिंहनगर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page