Connect with us

रिश्ते हुए कलंकित: मामा ने 7 वर्षीय भांजी के साथ किया दुष्कर्म ।।

ऊधमसिंहनगर

रिश्ते हुए कलंकित: मामा ने 7 वर्षीय भांजी के साथ किया दुष्कर्म ।।

ऊधमसिंह नगर : रिश्ते लगातार शर्मसार हो रहे हैं अब नया मामला जसपुर से है जहां मुंहबोले मामा पर सात
साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने आरोपी मनीष का घर है। इस नाते जान-पहचान के कारण मनीष उनके घर भी आता रहता है। उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं।
आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था। इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी।
वह घर पहुंचा तब बेटी से उसे आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 एबी / 363 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई करते हुए पॉक्सो आरोपी मनीष कुमार को उसी के घर के रास्ते से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

More in ऊधमसिंहनगर

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page