Connect with us

भिकियासैंण में कांग्रेस से जुड़े नेता पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज!

उत्तराखण्ड

भिकियासैंण में कांग्रेस से जुड़े नेता पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज!


अल्मोड़ा/भिकियासैंण:
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कांग्रेस से जुड़े एक नेता पर महिला उत्पीड़न, ठगी, जालसाजी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला थाना भतरोजखान क्षेत्र का बताया जा रहा है।


पीड़ित महिला, जो ब्लॉक मुख्यालय में कार्यरत बताई जा रही है, ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि करीब नौ साल पहले आरोपी नेता ने अल्मोड़ा स्थित गोलू देवता मंदिर में उससे शादी करने का दावा किया और मंगलसूत्र पहनाकर उसे अपनी पत्नी के रूप में साथ रखने लगा। महिला का कहना है कि इसके बाद दोनों लंबे समय तक साथ रहे और इस दौरान आरोपी उसके घर भी आता-जाता रहा तथा परिवार के साथ भी समय बिताता रहा।
महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान नेता ने उसके सरकारी पद का फायदा उठाते हुए उससे गाड़ी, कपड़े, मकान का किराया और अन्य निजी खर्चों के नाम पर लाखों रुपये लिए। महिला का कहना है कि जब उसने संबंध को कानूनी रूप देने और शादी का रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही, तो आरोपी और उसके परिवार ने यह कहकर इंकार कर दिया कि वे “नीची जाति” में शादी नहीं करते।


तहरीर में यह भी कहा गया है कि विरोध करने पर आरोपी नेता ने फोन पर उसे धमकाया और जो करना है कर लेने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने 9 मार्च को थाना भतरोजखान में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जब पुलिस आरोपी के बासोट स्थित किराए के मकान पर पहुंची तो वह फरार मिला। अगले दिन पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और मकान का ताला तोड़कर उसे सीज कर दिया। मौके से मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत भी कब्जे में लिए गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा चुका है और पिछले कुछ दिनों से उससे पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले कांग्रेस संगठन से जुड़ा रहा है और ब्लॉक अध्यक्ष स्तर के पद पर भी रह चुका है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच के बाद सच्चाई क्या सामने आती है—क्या पीड़िता को न्याय मिल पाता है या फिर जांच में आरोप गलत साबित होते हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]