Connect with us

कुकुटपालन प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित।

उत्तराखण्ड

कुकुटपालन प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित।

रिपोर्ट: दैनिक प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल।

उत्तराखण्ड शासन द्वारा स्वीकृत कुक्कुट वैली परियोजना के अन्तर्गत जनपद पौड़ी में जिलाधिकारी गढवाल डा० आशीष चौहान के मार्ग दर्शन में 40 काश्तकारों का वैज्ञानिक कुक्कुट पालन प्रशिक्षण पंतनगर विश्वविद्यालय में 28 से 30 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है।
विकासखण्ड पौड़ी के काश्तकारों को मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे द्वारा कण्डोलिया पार्क से व विकासखण्ड पाबौ के काश्तकारों को प्रमुख क्षेत्र पंचायत विकासखण्ड पाबौ डा० रजनी रावत द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखण्ड पौड़ी से 20 व पाबौ से 20 कास्तकारों को 3 दिवसीय वैज्ञानिक कुक्कुट प्रशिक्षण में सहभाग करने पशुधन उत्पादन प्रबन्ध विभाग, पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर उधमसिंहनगर भेजा गया है। कहा कि प्रशिक्षणार्थी भविष्य में कुक्कुट वैली योजना में प्रतिभाग करेंगे, जिसे सहकारिता विभाग उत्तराखण्ड के साथ अभिसरण करके गतिमान किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]