Connect with us

हल्द्वानी : होटल में मिला युवक का शव,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : होटल में मिला युवक का शव,,,,

हल्द्वानी। टीपी नगर स्थित होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार देवलचौड़ स्थित होटल में 29 साल के युवक की लाश मिली। बृहस्पतिवार की सुबह होटल के कमरे के बाथरूम में युवक का शव मिला। मृतक की पहचान हरिपुर नायक मुखानी थाना क्षेत्र निवासी मनोज रौतेला के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार होटल स्टाफ से प्राप्त जानकारी से पता चला कि ने मृतक ने बुधवार को होटल में कमरा बुक कराया था, और बृहस्पतिवार सुबह चेक आउट करना था, लेकिन दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो स्टाफ ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल राजेश कुमार के बताया कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, जहां मनोज का शव बाथरूम में पड़ा था। कमरे से शराब की आधी खाली बोतल और सल्फास की डिब्बी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन परिजन खुदकुशी का कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]