Connect with us

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल।

दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे केजरीवाल।

दिल्ली– दिल्ली आम आदमी पार्टी की विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली प्रेस वार्ता में आतिशी ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में काम करूंगी। दिल्ली की दो करोड़ जनता मिलकर मेहनत करेगी और केजरीवाल को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे।

कालकाजी से आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना है। जल्द ही आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आतिशी ने पहली प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप ने मुझे बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। ये सिर्फ़ और सिर्फ़ आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में हो सकता है कि एक फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। मेरे नेता को ये पद छोड़ना पड़ रहा है, में काफी दुखी हूं, मुझे बधाई ना दें। मुझे माला ना पहनाएं। अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए हैं।
मैं और आज सभी दिल्ली वाले प्रण लेते है कि जब तक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम दोबारा चुन कर नहीं आते, मैं भाजपा का कोई भी षड़यन्त्र कामयाब नहीं होने दूंगी।

भाजपा और एलजी चाहते हैं कि दिल्ली वालों को मिलने वाली मुफ़्त बिजली, अच्छे सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लिनिक और महिलाओं को मिलने वाला मुफ़्त बस सफ़र बंद कर दिया जाए।दिल्ली वालों को मिलने वाली एक भी सेवाएं बंद नहीं होगी।

Ad Ad

More in दिल्ली

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page