Connect with us

ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए लांस नायक सचिन सिंह रावत को धीरेंद्र प्रताप ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए लांस नायक सचिन सिंह रावत को धीरेंद्र प्रताप ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

श्रीनगर गढ़वाल – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए लांस नायक सचिन सिंह रावत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने सचिन सिंह रावत को देश का सच्चा सपूत बताते हुए कहा है कि जिस तरह से उन्होंने और उनके ‌ अन्य साथियों ने आतंकवादियों से संघर्ष करते हुए शहादत हासिल की है उसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने उन्हें उत्तराखंड का और देश का बहादुर सपूत बताते हुए कहा है कि उन्होंने देश के इतिहास में अपने लिए स्थान बना दिया है ।
उन्होंने कहा उनकी शहादत को लोग कभी नहीं भूलेंगे ।उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद का परिजन होना हर उत्तराखंडी के लिए गर्व की बात है क्योंकि हम सेना की वर्दी जब पहनते हैं तो यह संकल्प लेकर चलते हैं कि जब भी देश के लिए आवश्यकता होगी हम अपना तन मन धन और सर्वस्व देश के लिए लुटा देंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]