Connect with us

दुर्गा महोत्सव समिति खनिया ने निकाली भव्य शोभायात्रा।

रानीखेत

दुर्गा महोत्सव समिति खनिया ने निकाली भव्य शोभायात्रा।


रानीखेत। विजयादशमी पर मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा विभिन्न दुर्गा महोत्सव समितियों द्वारा निकाली गईं जिससे भक्तिमय वातावरण चारों ओर बना रहा। रानीखेत के निकट खनियां दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा पारम्परिक परिधान में झोड़ा गायन व‌ नन्हें बच्चों द्वारा कृष्ण-गोपियां व मां दुर्गा प्रसंग को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। विजयादशमी पर रानीखेत का वातावरण मां दुर्गा के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

खनिया गांव में पूजा अर्चना के साथ पूजा पंडाल से मां को विदा किया गया। खनिया से रानीखेत तक मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं के पारम्परिक झोड़ों ने शोभायात्रा में लोक रंग भर उसे और भी भव्य बना दिया। मां दुर्गा की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां के डोले पर पुष्प एवं अक्षत वर्षा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शोभायात्रा के साथ आस्था का रेला चल रहा था। महिलाएं जहां पारम्परिक परिधान में झोड़ा नृत्य कर रही थीं वहीं नन्हें बच्चों ने भी कृष्ण-गोपियां व मां दुर्गा प्रसंग को लेकर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा। शोभा यात्रा विसर्जन के लिए बनोलिया नावली चमना दुगौडा होते हुए रतगल बगूनआ के लिए रवाना हो गई। इस दौरान विभिन्न गांवों में भी लोगों ने माता के दर्शन किए मां के जयकारों के साथ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।भव्य शोभायात्रा से माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in रानीखेत

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]