Connect with us

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन।

राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का निधन।

मुंबई -महाराष्ट्र के पूर्व CM मनोहर जोशी का आज निधन हो गया हैं 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली डाक्टरों के अनुसार उनको बुधवार को हार्ट अटैकआया था दो दिनों से उनको ICU में रखा गया था। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


मनोहर जोशी 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे। वे शिवसेना से महाराष्ट्र के CM बनने वाले पहले नेता थे।

उन्होंने एक टीचर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए। वे 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।


जोशी की पत्नी का 2020 में निधन हुआ
मनोहर जोशी ने 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। 2020 में अनघा जोशी का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जोशी की नातिन शरवरी वाघ (नम्रता की बेटी) बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page