Connect with us

बाथरूम में गिरने से पुलिस कर्मी की मौत। अवकाश पर घर रमनागांव आए थे कांस्टेबल दान सिंह।

उत्तराखण्ड

बाथरूम में गिरने से पुलिस कर्मी की मौत। अवकाश पर घर रमनागांव आए थे कांस्टेबल दान सिंह।


चौखुटिया(अल्मोड़ा)। अवकाश पर घर आए पुलिस कर्मी की घर के बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। उन्हें गंभीर अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया था जहां उनका निधन हो गया। पुलिस गारद ने शोक धुन व शस्त्र उल्टे कर जवान को ससम्मान अंतिम विदाई दी। इधर घटना के बाद मृतक के माता-पिता व पत्नी सहित सभी परिजन गहरे सदमें में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कौसानी थाने में तैनात ग्राम पंचायत रमनागांव निवासी दानसिंह घुघत्याल (41) पुत्र बची सिंह अवकाश पर घर आए थे। बताया गया है कि वे रविवार 7 अगस्त को घर के बाथरूम में फिसल पड़े उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया जहां 9 अगस्त को दिन में उनका निधन हो गया। बुधवार को अगनेरी शमशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अल्मोड़ा पुलिस लाइन से पहुंची गारद व थाना पुलिस के जवानों ने मातमी धुन के साथ शस्त्र उल्टा कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
बताया गया है कि दानसिंह 2002 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। घर में उनके बुजुर्ग माता-पिता के अलावा पत्नी व दो बेटे हैं। घटना के बाद सभी परिजन गहरे सदमे में हैं।
उधर सिपाही के निधन पर बागेश्वर के एसपी अमित श्रीवास्तव, सीओ शिवराज सिंह राणा आदि पुलिस अधिकारियों ने शोक जताया है l

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

( चौखुटिया, अल्मोडा़ )

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]