Connect with us

डीपीएस हल्द्वानी में स्प्रिंग कार्निवल 4.0 का भव्य आयोजन।

उत्तराखण्ड

डीपीएस हल्द्वानी में स्प्रिंग कार्निवल 4.0 का भव्य आयोजन।

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को वार्षिक स्कूल कार्निवल “स्प्रिंग कार्निवल 4.0” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला, जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्निवल में आकर्षक गेम्स स्टॉल्स, फन ज़ोन, स्वादिष्ट फूड कोर्ट और रचनात्मक शॉपिंग आर्केड विशेष आकर्षण रहे। टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने गायन व नृत्य से सभी का मन मोह लिया। शैक्षिक स्टॉल्स, ग्रैंड टैम्बोला और लकी ड्रॉ ने कार्यक्रम में रोमांच भर दिया।
स्प्रिंग कार्निवल 4.0 आनंद, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का यादगार उत्सव रहा, जिसका समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]