Connect with us

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल बनी सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग)।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल बनी सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग)।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.एस. सी. पर्यावरण विज्ञान की शिक्षार्थी गुंजन खोनियाल के यूकेपीएससी (पी.सी.एस.)- 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के पद पर नियुक्त होने पर उनके परिजनों एवं विश्वविद्यालय के गुरूजनों ने खुशी जताई है।
मूल रूप से गौचर (चमोली) निवासी गुंजन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की शिक्षा उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर गौचर (चमोली)से हासिल की। इसके पश्चात बी.एस.सी. हेमवती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से तथा एम.एस.सी. की पढ़ाई उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से पर्यावरण विज्ञान विषय से की है। गुंजन ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उनको सहायक आयुक्त राज्य कर (वित्त विभाग) के पद पर नियुक्ति मिलेगी। गुंजन के पिता विनोद खोनियाल एक शिक्षक हैं तथा माता सीमा खोनियाल ग्रहणी हैं।
गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। गुंजन की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ओ. पी. एस. नेगी, पर्यावरण विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो. पी.डी.पंत, कुलसचिव डॉ. संजय खत्री, समन्वयक पर्यावरण विज्ञान डॉ. एच. सी. जोशी, डॉ. बीना तिवारी फुलारा, डॉ. कृष्ण कुमार टम्टा, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. प्रीति पंत, डॉ. दीप्ति नेगी, डॉ. खष्टी डसीला एवं विश्वविद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए गुंजन को बधाई दी है।

Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page