Connect with us

हल्द्वानी के व्यापारी ने गौला बैराज से लगाई छलांग,,,,,,,,, मृत्यु

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के व्यापारी ने गौला बैराज से लगाई छलांग,,,,,,,,, मृत्यु

हल्द्वानी। महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने काठगोदाम स्थित गौला बैराज से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला  कर ली।सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच सर्च अभियान चलाया। बृहस्पतिवार की सुबह बैराज के गेट नंबर एक के पास मिला। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल निवासी महावीरगंज के रूप में हुई है। व्यापारी की धार्मिक पुस्तकों की दुकान है। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 4:00 बजे वह गौला बैराज पहुंचे और कथित रूप से बैराज में छलांग लगा दी। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। बुधवार को काफी प्रयासों के बावजूद शव नहीं मिल सका था। बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया, जिसमें व्यापारी का शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस व्यापारी के परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सके। मदन अग्रवाल की मौत से व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर है। स्थानीय व्यापारियों और परिचितों ने घटना के प्रति दुख जताया है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]