Connect with us

हल्द्वानी नगर निगम ने काटे 20 हज़ार के चालान,,,,

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम ने काटे 20 हज़ार के चालान,,,,

हल्द्वानी। शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने आज सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और टीम के साथ नवीन मंडी क्षेत्र में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान तीन दुकानों से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, जिस पर नगर निगम ने 20,000 रुपये का चालान किया और बरामद पॉलिथीन को जब्त कर लिया।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग को पूरी तरह से बंद करने के लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों और आम जनता से अपील की कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करें। इसके साथ ही, सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कूड़ा सड़क किनारे या खुले में डाला हुआ मिला, वहां तुरंत चालानी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा सड़क या खुले स्थान पर न फेंकें और डस्टबिन का उपयोग करें।

Ad Ad
Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]