Connect with us

बारह राशियों पर फरवरी माह में ग्रह दशाएं किस प्रकार अपना प्रभाव देंगी जानिए।

धर्म-संस्कृति

बारह राशियों पर फरवरी माह में ग्रह दशाएं किस प्रकार अपना प्रभाव देंगी जानिए।


फरवरी माह 2024 में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे–संक्रांति का दक्षिण दिशा में गमन एवं नैऋत्य दिशा में दृष्टि होने से दक्षिण पश्चिम प्रांतों में देवीय प्रकोपों एवं अशांति का भय रहेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान में सामान्य ओस व धुंध का वातावरण रहेगा। उत्तरी राज्य में हिमपात, ओला, ठंड का प्रकोप रहेगा।
आइए जानते हैं सभी बारह राशियों पर फरवरी माह में ग्रह दशाएं किस प्रकार अपना प्रभाव देने वाली है–


1–मेष राशि –मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए अत्यंत शुभ समय है। पदोन्नति व स्थानांतरण संभव। राजकीय कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में किए निवेश से धन प्राप्त होगा। कुटुंबुजनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भूमि –भवन के क्रय विक्रय से लाभ प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं हेतु धन खर्च होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा यात्राएं सफल रहेगी लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें।

2–वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 माह सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया निवेश करने से बचें। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान सुख प्राप्त करेंगे। माता-पिता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। नौकरी पेशा वर्ग को कार्य के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु देवी सरस्वती की विशेष पूजा–अर्चना करें। शुक्रवार को चीनी दान करें। गाय को प्रतिदिन मीठी रोटी खिलाएं।

3– मिथुन राशि– मिथुन राशि की जातकों के लिए फरवरी माह उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में शुभ अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु अत्यंत शुभ समय है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। लंबे समय से प्रयासरत जातकों को राजकीय सेवा प्राप्त हो सकती है। नौकरी पेशावर वर्ग के लिए समय शुभ है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। अनावश्यक वाद विवाद की संभावना बन रही है अतः वाणी पर संयम रखें,अनावश्यक क्रोध करने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

4–कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। अनावश्यक वाद विवाद में पढ़ने से बचें क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव से मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य है। नया रोजगार प्रारंभ करने हेतु अधिक प्रयास की आवश्यकता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दूरस्थ यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का प्रतिदिन पाठ करें। सूर्य को जल अर्पित करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें। तनाव कम करने हेतु ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।

5– सिंह राशि– सिंह राशि की जातकों के लिए फरवरी 2024 माह सामान्य फलकारक रहेगा। माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रहेंगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। नौकरी पेशा वर्ग का स्थान परिवर्तन हो सकता है। यात्राएं सफल रहेगी लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का सांयकाल पाठ करें।


6–कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। परिवार जनों से आर्थिक सहयोग प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा ।नवीन योजनाओं पर कार्य शुभ परिणाम देगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना। प्रेम प्रसंगों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। नौकरी पेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

7– तुला राशि –तुला राशि के जातकों के लिए फरवरी माह उत्तम फल कारक रहेगा। भूमि, भवन, वाहन के क्रय विक्रय से लाभ प्राप्त करेंगे। समाज में यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। नवीन कार्य प्रारंभ करने हेतु अनुकूल समय है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कुटुंब जनों एवं भाई बंधुओ से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्राएं सफल रहेगी। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। लाभ हेतु विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें एवं प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।


8– वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए फरवरी माह शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नए कार्य में किया गया निवेश धन लाभ देगा। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय अत्यंत शुभ है पदोन्नति की पूर्ण संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। परंतु शनि की ढैया का प्रभाव होने से समाज में मानहानि व अपयस की संभावना है अतः व्यर्थ के विवाद में पढ़ने से बचें तथा वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन शाम को पाठ करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।

9–धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए सामान्य समय है। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। खर्चों में वृद्धि तथा पूंजी में कमी होगी अतः अनावश्यक धन खर्च करने से बचें। विरोधियों का षडयंत्र विफल होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेगी। लाभ हेतु सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को भोजन कराएं।

10– मकर राशि –मकर राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। धन प्राप्त करने में संघर्ष करना पड़ेगा। रोजगार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। नया निवेश करने से बचें। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यों में विलंब रहेगा। न्यायालय संबंधी कार्यों में विजय प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा उदर, हृदय संबंधी रोग होने की संभावना। यात्राएं सफल रहेगी लाभ हेतु बजरंग बाण, हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल से चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, बड़ों का आदर करें, जरूरतमंदों की सहायता करें।

11– कुंभ राशि– कुंभ राशि की जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फलकारक रहेगा। शनि की साडेसाती का पूर्ण प्रभाव रहेगा। माह के पूर्वार्ध में सुख शांति बनी रहेगी। दैनिक जीवन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नए निवेश से भी लाभ प्राप्त होगा। नौकरी पेशावर वर्ग के लिए समय सामान्य है। माह के उत्तरार्ध में शारीरिक कष्ट व प्रवास के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचेंगे। लाभ हेतु मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें व प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़े। शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

12– मीन राशि–मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। शनि की साडेसाती का पूर्ण प्रभाव रहेगा। कुटुंब जनों से वैचारिक मतभेद होने की संभावना। अतः वाणी पर संयम रखें व व्यर्थ क्रोध से बचें। नौकरी पेशा वर्ग अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहे अन्यथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय बीतेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आयाम स्थापित करेंगे। रोजगार के लिए प्रयासरत जातकों को रोजगार प्राप्त होने की पूर्ण संभावना बन रही है। लंबे समय से चले आ रहे न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। लंबी यात्रा के मध्य विलंब रह सकता है। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंदों की सहायता करें। हर शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रचलित करें।

Ad Ad

More in धर्म-संस्कृति

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page