Connect with us

पश्चिम एशिया युद्ध का असर: हल्द्वानी में स्ट्रीट फूड और होटल कारोबार पर संकट।

उत्तराखण्ड

पश्चिम एशिया युद्ध का असर: हल्द्वानी में स्ट्रीट फूड और होटल कारोबार पर संकट।


हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से हल्द्वानी में स्ट्रीट फूड और होटल-रेस्टोरेंट का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सिलेंडर न मिलने के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने मेनू कार्ड से लगभग 70 प्रतिशत फूड आइटम हटाने पड़े हैं, वहीं सैकड़ों ठेले-फड़ बंद हो गए हैं।
नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार शहर में 1873 स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत हैं, जबकि वास्तविक संख्या चार हजार से अधिक मानी जाती है। इनमें करीब 1200 वेंडर्स स्ट्रीट फूड बेचते हैं। मंगलवार से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के कारण इन वेंडर्स का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नगर निगम प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सभी स्ट्रीट वेंडर्स को घर से तैयार भोजन लाकर बेचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ठेलों पर खाना बनाने पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]