Connect with us

कोटद्वार में बेटे अशरफ ने अपनी ही मां थाईरा वेगम को चाकू से मार डाला: अशरफ ने इसलिए उठाया यह कदम ।।

कोटद्वार

कोटद्वार में बेटे अशरफ ने अपनी ही मां थाईरा वेगम को चाकू से मार डाला: अशरफ ने इसलिए उठाया यह कदम ।।

कोटद्वार: उत्तराखंड में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है, यहाँ एक युवक ने किसी मामूली बात पर धारदार हथियार से अपनी माँ की ही जान ले ली, आरोपी ने कई वार किए साथ ही उसने एक ऊँगली भी काट दी और फिर मौके से फरार हो गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह मामला जनपद पौड़ी से जुड़ा है, जहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया है कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के आम पड़ाव में 45 वर्षीय थाईरा वेगम अपने परिवार के साथ रहती है, बताया जा रहा है कि शादीशुदा बेटे और माँ के बीच किसी मामूली बात पर बहस हो गई। इसपर बेटे असरफ का आपा खो गया और गुस्से में उसे कुछ दिखाई न दिया उसने चाकू से अपनी माँ पर कई वार कर दिए, इतना ही नहीं आरोपी ने माँ की एक ऊँगली भी काट दी।

जिसके बाद महिला बेहोश हो गई, परिजन तत्काल उन्हें राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला की उंगली कटी हुई थी और शरीर के ऊपरी हिस्से पर धारदार हथियार से कई घाव बने हुए थे। इसके अलावा रीढ़ की हड्डी पर भी एक बड़ा घाव है। दुख की बात है कि महिला की मृत्यु हो गई है। मृतका का जल्द ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

More in कोटद्वार

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]