Connect with us

अल्मोड़ा में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों को 10-10 लाख का मुआवजा देंगे धामी: प्रियंका गांधी का ट्वीट , घायल हो रहे एयर लिफ्ट से दिल्ली शिफ्ट ।।DFO अल्मोड़ा सहित तीन अधिकारी निलंबित।।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों को 10-10 लाख का मुआवजा देंगे धामी: प्रियंका गांधी का ट्वीट , घायल हो रहे एयर लिफ्ट से दिल्ली शिफ्ट ।।DFO अल्मोड़ा सहित तीन अधिकारी निलंबित।।

मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिकी देने का भी ऐलान

अल्मोड़ा – उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में गुरुवार 13 मई को जंगल की आग का तांडव देखने को मिला था यहां वनाग्नि की चपेट में आने से वन विभाग के चार कर्मचारियों की मौत हो गई. . वहीं सीएम पुष्कर धामी ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपए की आर्थिकी देने का भी ऐलान किया है.घायलों को अब दो एयर एंबुलेंस से एम्स दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है.

कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड

अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में लगी आज मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त फैसला लेते हुए सीसीएफ कुमाऊं को मुख्यालय अटैच, कंजरवेटर नॉर्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड कर दिया है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जताया दुख

वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अल्मोड़ा में जंगल की आग में जलने से हुई चार वन कर्मियों की मौत और चार कर्मियों के घायल होने के मामले में अपने ट्विटर अकाउंट एक्स के जरिए घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने गए चार कर्मचारियों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। पीड़ित परिवारों को मुआवजा और हर संभव स्तर पर सहायता का आग्रह मैं राज्य सरकार से करती हूं।

हादसे में मरने वाले वनकर्मियों के नाम

दीवान राम 35 (वन कर्मी)

करन आर्य- 21 (वन कर्मी)

त्रिलोक मेहता-56 (वन कर्मी)

पूरन मेहरा-52 पीआरडी जवान

घायल वनकर्मी:

कृष्ण कुमार (21)

भगत सिंह भोज (38)

कैलाश भट्ट (44)

कुंदन नेगी (44) (पीआरडी जवान)

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in अल्मोड़ा

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]