Connect with us

उत्तराखंड पुलिस में दरोगा पद में तैनात जवान की बेटी को गला रेतकर मार डाला ।।

देहरादून

उत्तराखंड पुलिस में दरोगा पद में तैनात जवान की बेटी को गला रेतकर मार डाला ।।

राज्य में लगातार बड़ रहा अपराध

देहरादून – हरिद्वार- देहरादून मार्ग पर छिद्दरवाला क्षेत्र में तीनपानी पुलिया के पास आज सुबह एक युवती का शव बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती का गला रेता हुआ था। पुलिस जांच में युवती की पहचान आरती डबराल निवासी ऋषिकेश के रूप में हुई। जो उत्तराखंड पुलिस में दरोगा शिव प्रसाद डबराल की बेटी थी। शिव प्रसाद डबराल वर्तमान में देहरादून शहर कोतवाली में तैनात हैं। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस हत्या के कारणों की तलाश में

एसएसपी अजय सिंह ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बात की छानबीन की जा रही है कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आ रही है कि युवती की हत्या करने वाले युवक ने भी आत्महत्या कर ली है। क्योंकि, ऋषिकेश क्षेत्र में चीला नहर से युवती की हत्या के संदिग्ध आरोपी का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान शैलेंद्र भट्ट के रूप में की गई है। पुलिस अब आरती और संदिग्ध आरोपी शैलेंद्र के बीच का कनेक्शन भी ढूंढ रही है ।।

More in देहरादून

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]