Connect with us

अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

रानीखेत

अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।


रानीखेत। मां दुर्गा पूजा महोत्सव में आयोजित अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता ने भक्तिमय वातावरण बना कर सभी का मन मोहा। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति रानीखेत द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल गांधी चौक में अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीराम मंदिर संस्कृत विद्यापीठ ने एकल व युगल गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दुर्गा महोत्सव में आयोजित अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता में श्रीराम मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के हर्षवर्धन पांडे और पारस पुजारी की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की श्वेता और मुस्कान ने द्वितीय और आर्मी पब्लिक स्कूल की खुशी जोशी और पल्लवी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

एकल वर्ग में श्री राम मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के हर्षवर्धन पांडे ने प्रथम, अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेंशियल स्कूल की अनन्या अग्रवाल ने द्वितीय व बियरशिवा पब्लिक स्कूल के हर्षित त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती और जीडी बिड़ला मैमोरियल स्कूल के संगीत शिक्षक संजय कुमार रहे।

दोनों निर्णायकों को सांस्कृतिक संयोजक विमल सती व हरीश लाल साह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन विमल सती व दीपक पंत ने‌ संयुक्त रुप से किया। समिति अध्यक्ष अजय बबली ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading
You may also like...

रिपोर्टर - प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in रानीखेत

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]