Connect with us

राजनीति के क्षेत्र में दीप्ति को यंग अचीवरस अवार्डस मिलना गौरव की बात।

उत्तराखण्ड

राजनीति के क्षेत्र में दीप्ति को यंग अचीवरस अवार्डस मिलना गौरव की बात।

प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

नई दिल्ली में यंग एफ. आई. सी. सी. आई. लेडीज ऑर्गनाइजेशन (येलो) द्वारा आयोजित एक समारोह में पौड़ी जिले की रहने वाली महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा यंग वोमेन इन पॉलिटिक्स की श्रेणी में यंग अचीवर्स अवॉर्डस मिलना एक गौरव की बात है पौड़ी जिले की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री अनिता बुढ़ाकोटी एवं वरिष्ठ भाजपाई शशि जुयाल ने बताया कि दीप्ति रावत भारद्वाज ने छात्र जीवन से ही राजनीति में अपना भविष्य तलाशना शुरू किया था जो आज प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में एक सकारात्मक भूमि में छाई हुई रहती हैं जिस कारण से ही राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा उनको महिला मोर्चा में राष्ट्रीय महामंत्री के पद से भी नवाजा गया है और उनको अब नई दिल्ली में यंग वूमेन इन पॉलिटिक्स की श्रेणी में यंग एफ. आई. सी. सी. आई लेडीज औरगनाइजेशन येलो द्वारा आयोजित समारोह में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा भारत से यंग अचीवर्स अवॉर्डस मिलना पौड़ी जिला ही नहीं समस्त उत्तराखंड सहित पूरे देशवासियों को उन पर गर्व है ।।…… दीप्ति रावत भारद्वाज को यंग अचीवर्स अवार्डस से सम्मानित किए जाने पर पौडी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला, प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री अनिता बुढ़ाकोटि, वरिष्ठ भाजपाई शशि जुयाल, प्रमिला भंडारी, श्रीनगर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ऊषा कंडारी, जयंती कुंवर, मीना असवाल, अंजना डोभाल, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, पूजा गौतम आदि ने उनको बधाई एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]