Connect with us

उत्तराखंड का लाल शहीद।

पिथौरागढ़

उत्तराखंड का लाल शहीद।

उत्तराखंड के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है जम्मू-कश्मीर के किरू में तैनात जवान शहीद हो गया।
जिससे समूचे उत्तराखंड में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बताया गया है कि शहीद जवान दो सप्ताह पूर्व ही छुटियां पूरी कर अपनी ड्यूटी
पर गए थे। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे।
मिली जानकारी के मुताबिक दीपक सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के किरू में थी, जहां गुरूवार को वे शहीद हो गए। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। शहीद जवान दीपक वर्ष 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बताया गया है कि शहीद दीपक अपने पीछे एक साल के
मासूम बेटे सहित भरे पूरे परिवार को रोते बिलखते छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी हिमानी देवी का भी तीन माह पूर्व निधन हो गया था।वर्तमान में उनका मासूम बेटा गांव में अपनी दीदी कोसुरी देवी के साथ रहता है। अभी तक कोसुरी को भी दीपक की शहादत की खबर नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in पिथौरागढ़

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]