Connect with us

उत्तराखंड में हुआ फिर सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से दो की दर्दनाक मौत ।।

पिथौरागढ़

उत्तराखंड में हुआ फिर सड़क हादसा, कार के खाई में गिरने से दो की दर्दनाक मौत ।।

खाई में गिरी कार – हादसे में मामा- भांजे की मौत

धारचूला– स्याकुरी से धारचूला आ रही कार रोंगती पुल के जीरो प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मामा- भांजे की मौत हो गई, जबकि कार सवार दूसरे बच्चे को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर किया गया है।धारचूला के खेला गांव निवासी सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर लाल सिंह के पुत्र सुमित कुंवर (32) दिल्ली में डांस क्लास की कोचिंग देते थे। इन दिनों वह छुट्टी पर गांव आए थे। मंगलवार सुबह सुमित अपनी मां को कार से स्याकुरी छोड़ने गए थे। साथ में सुमित का भांजा आदित्य (12) और भतीजा स्पर्श (8) भी था। मां के छोड़ने के बाद वे धारचूला में शादी समारोह में जा रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे रोंगती पुल के पास सड़क पर आए लावारिस जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर 11वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी, इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह, सब इंस्पेक्टर और पुलिस जवान खाई में उतरे। तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी। जवानों ने दोनों घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान आदित्य कुंवर पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम खेत की मौत हो गई। दूसरे घायल स्पर्श पुत्र निक्कू कुंवर निवासी ग्राम खेला की गंभीर हालत देख डॉक्टर संदीप ने उसे पिथौरागढ़ भेज दिया। देर शाम पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से भी हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in पिथौरागढ़

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]