Connect with us

लाखों की प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी की जा रही थी सप्लाई, धारचूला पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार ।।

पिथौरागढ़

लाखों की प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी की जा रही थी सप्लाई, धारचूला पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार ।।

पिथौरागढ़: धारचूला कोतवाली पुलिस ने एक तस्कर को प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी और भारी मात्रा में नकदी के साथ गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा कि तस्कर कीड़ा जड़ी को मैदानी क्षेत्र में सप्लाई करने ले जा रहा था. बहरहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आपको बता दें मुखबिर की सूचना पर धामी गांव जाने वाले मार्ग के पास महेंद्र सिंह दानू पुत्र धन सिंह दानू को गिरफ्तार किया गया.

आरोपी के कब्जे से 406 ग्राम प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी और 45,500 रुपए बरामद हुए. बरामद कीड़ा जड़ी की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये है. तस्कर कीड़ा जड़ी को मैदानी क्षेत्र में सप्लाई करने ले जा रहा था, लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकाआपको बता दें कि कीड़ा जड़ी विलुप्त जड़ी बूटियों की श्रेणी में आती है, जो उच्च हिमालय क्षेत्र में पाई जाती है.

इसकी बड़े पैमाने में तस्करी होती है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की बड़ी डिमांड है. कीड़ा जड़ी का उपयोग दिल की धड़कन बढ़ाने के इलाज में किया जाता है. साथ ही श्वसन, किडनी और लीवर के रोगों में सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीड़ा जड़ी की कीमत 20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम होती है।।

More in पिथौरागढ़

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]