Connect with us

पहाड़ की महिला में बेमिसाल साहस : 10 मिनट चले संघर्ष में महिला ने तेंदुए को कैसे भगाया , जानिए ।।

पिथौरागढ़

पहाड़ की महिला में बेमिसाल साहस : 10 मिनट चले संघर्ष में महिला ने तेंदुए को कैसे भगाया , जानिए ।।

पहाड़ की महिलाओं में खूब हिम्मत

पिथौरागढ़ – पहाड़ की महिलाओं में खूब हिम्मत है यह सालों के इतिहास की कहानी बताती है महिला के साहस का एक मामला पिथौरागढ़ से सामने आया है बेड़ीनाग ब्लॉक की दूरस्थ ग्राम पंचायत सेलीपाख के डोल गांव में मवेशियों के लिए चारा काट रही महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला 10 मिनट तक तेंदुए से लड़ती रही और उसे भागने पर मजबूर कर दिया।

10 मिनट तक चला संघर्ष

सेलीपाख के डोलगांव की कमला देवी पत्नी चामू सिंह शनिवार सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। कमला देवी ने साहस का परिचय देते हुए दराती से तेंदुए का मुकाबला किया। करीब 10 मिनट तक चले संघर्ष में तेंदुए ने कमला देवी के सिर, हाथ-पैर और कमर पर पंजों से हमला कर घायल कर दिया। जब आसपास की महिलाओं ने कमला देवी की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने शोर मचाया जिससे तेंदुआ भाग गया।

वन विभाग की टीम गश्त कर रही है

मौके पर पहुंचे परिजन घायल कमला को सीएचसी बेड़ीनाग लाए। डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने इलाज किया। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया था। वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में अकेले काम पर नहीं जाने और बच्चों को शाम के समय अकेला नहीं छोड़ने की अपील की है

More in पिथौरागढ़

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]

You cannot copy content of this page