Connect with us

सरोवर नगरी नैनीताल भी राम भक्ति से गुंजायमान हो गई।

नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल भी राम भक्ति से गुंजायमान हो गई।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल भी जगह जगह राम भक्ति मय से गुलज़ार हो गई। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर यहाँ बिभिन्न धार्मिक संस्थाओं द्वारा भगवान राम की जयकारों के साथ कही सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, भजन व भन्डारे का आयोजन किया गया। यहां भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा जैसे ही हुई तो कई राम भक्तों ने सीधा प्रसारण देख कर भगवान श्री राम की आरती का भी आनंद लिया। यहाँ राम सेवक सभा, नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा, नैना देवी मंदिर तल्लीताल में भी भजन आदि का कार्यक्रम किया गया । सूखाताल रामलीला कमेटी द्वारा भी भगवान श्री राम के भजनों को गाया गया। कहना का अर्थ है जहां नजर डालो और जहां सुनो एक ही स्वर सुनाई दे रहा है पूरा नैनीताल भी संसार के साथ राम भक्ति रस में डूबा हुआ था।पाषण देवी मंदिर में तीन दिवसीय पूजा अर्चना के बाद बिशाल भन्डारे का आयोजन किया गया। वही श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में अखण्ड रमायण का आयोजन कर यहां भी बिशाल भन्डारे का आयोजन किया गया था। नव सांस्क्रतिक समिती में भी महिलाओं द्वारा भजनों से समा बाँधी गयी वही देर तक सुंदर कांड का आयोजन किया गया। मल्लीताल व्यापार मंडल द्वारा बाजारों को विधुत लड़ियों से सजाया गया है। जबकि नैना देवी मंदिर व अन्य मंदिरों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। लोगों का कहना है इस तरह आजतक नही सजाया गया था और बच्चों द्वारा रंगोली व जय श्री राम जो अपनी कलाकारी से लिखा है वह वाकई काबिले तारीफ है। इधर राम भक्तों द्वारा बिशाल रैली निकाली गई। नैनी झील में भी नाविकों द्वारा अपनी नोका में राम नाम के झंडे लहराए हुए थे।


इधर जगह जगह आतिशबाजी का भी दौर जारी रहा। लोगों ने घरों में भी विधुत लड़ियाँ जलाकर व दिप प्रज्वलित कर भगवान राम के भजनों को गाया ऐसा लग रहा था कि आज पुनः दीपावली पर्व आ गया है। वैसे आएगा क्यों नहीं इतने सालों के बाद जो खुशी लोगों के चेहरे में देखने को मिल रही है। हर जगह से एक ही आवाज आ रही है जय श्री राम, जय श्री राम।

रिपोर्टर – प्रतिपक्ष संवाद अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें – [email protected]

More in नैनीताल

Trending News

राष्ट्रीय

My India, a Developed India

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]