Connect with us

कांग्रेस से प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी के ख़िलाफ़ गैर जमानती वारंट, यशपाल आर्य और सुमित हृदयेश के होटलों में भी छापा,,,,,

उत्तराखण्ड

कांग्रेस से प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन नेगी के ख़िलाफ़ गैर जमानती वारंट, यशपाल आर्य और सुमित हृदयेश के होटलों में भी छापा,,,,,

भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी के सिमायल रैकवाल में निर्माणाधीन विद्यालय का भवन प्रशासन ने सील कर दिया। एक नाली सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। उधर राजकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में लाखन सिंह नेगी के खिलाफ देर रात गैर जमानती वारंटी जारी कर दिया। लाखन नेगी की तलाश में पुलिस ने तमाम स्थानों पर दबिश दी। देर रात चढ़ल सुयाल स्थित नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के होटल रिया पैलेस में भी पुलिस नई तलाशी अभियान चलाया। रामनगर co और प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस दल करीब रात 10:45 बजे होटल पहुंचा। इधर नैनीताल रोड पर सौरभ होटल में भी छापेमारी की गई।

लाखन की पत्नी कांग्रेस से जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव से पहले की गई कार्रवाई पर लाखन के समर्थक सवाल उठा रहे हैं।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

उत्तराखण्ड

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]