Connect with us

प्रगतिशील जन मंच की ओर से महिला जागृति सम्मान समारोह में डा०कविता को सशक्त नारी व डा०सलूजा को नागरिक सेवा सम्मान।

उत्तराखण्ड

प्रगतिशील जन मंच की ओर से महिला जागृति सम्मान समारोह में डा०कविता को सशक्त नारी व डा०सलूजा को नागरिक सेवा सम्मान।

दैनिक प्रतिपक्ष संवाद गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल – प्रगतिशील जन मंच के ओर से आयोजित पांच दिवसीय तृतीय महिला जागृति समारोह का बुधवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन्न हुआ। इस मौके पर उदयीमान गायिका अंजली खरे ने एक से बढ़कर गानों की प्रस्तुती देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने प्रजमं की पहल की सरहाना की। कहा कि प्रजमं का महिला सशक्तिकरण के परिपेक्ष्य में यह एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होने कहा कि आज की नारी पुरुषों के बराबर हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र सिंह नेगी, हरविंदर सिंह लक्की, वेदव्रत शर्मा, प्रदीप मल्ल, भूपेंद्र पुण्डीर, हाजी हबीब अहमद अन्सारी, संजय जैन ने प्रजमं द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहें कार्यों की सरहाना की। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक एवं कवित्रि डा. कविता भट्ट शैलपुत्री को सशक्त नारी सम्मान और वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डा. लोकेश सलूजा को उत्कृष्ट नागरिक सेवा सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, विनोद मैठाणी, उपसना भट्ट, रेखा अग्रवाल, अंशी कमला, प्रिया ठक्कर सहित आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में सम्मानित करते हुई पूर्व पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी।

Continue Reading
You may also like...

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

More in उत्तराखण्ड

Trending News

About

प्रतिपक्ष संवाद उत्तराखंड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें  – [email protected]

Editor

Editor: Vinod Joshi
Mobile: +91 86306 17236
Email: [email protected]